Site icon Daily Newz Times

क्या BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर की कीमत ₹78.9 लाख के लायक है? जानिए इस लग्जरी कार के बेहतरीन फीचर्स के बारें में

BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर

20 मार्च को BMW India ने भारत में BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर को लॉन्च किया। 6 सीरीज की लग्जरी सेडान की एक्स-शोरूम कीमत 78.90 लाख रुपए है। यह मॉडल पहले केवल पेट्रोल इंजन से उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी ने डीजल इंजन भी पेश किया है।

6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो रेंज की शानदार सेडान का बाहरी डिजाइन रेगुलर पेट्रोल मॉडल से मिलता-जुलता है। फूल -इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल कम्फर्ट फ्रंट सीटें और सॉफ्ट-क्लोज डोर दो सबसे बड़े बदलाव किये गए हैं

नमें लम्बर सपोर्ट और मेमोरी फंक्शन भी दिया गया  है। रियर सीटों पर विशेष बैकरेस्ट कुशन हैं। इसके अलावा, कार के केबिन में कम्फर्ट सीटों पर विशेष सिलाई और काले रंग की कंट्रास्ट पाइपिंग के साथ डकोटा लेदर की अपहोल्स्ट्री की गई हैं।

BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर डिजाइन  : 

BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर का एक्सटीरियर डिजाइन चार रंगों में उपलब्ध है। मिनरल व्हाइट, टैनजनाइट ब्लू, स्काईस्क्रेपर ग्रे और कार्बन ब्लैक रंगों का चुनाव किया गया हैं।

कार के फ्रंट में वर्टिकल स्लेट के साथ BMW की विशिष्ट किडनी ग्रिल हैं। ये वर्टिकल स्लेट ब्लैक हाई ग्लोस में प्रदान किए गए हैं। ग्रिल का फ्रेम हाई-ग्लॉस फिनीश क्रोम है। 19 इंच के डबल-स्पोक स्टाइल अलॉय व्हील साइड में हैं।

कार की स्पीड कैसी होगी 

कार BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर के नवीनतम संस्करण में 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन है, जो 188bhp की शक्ति और 400Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इंजन को ट्रांसमिशन देता है।

वैरिएंट बेस मॉडल टॉप मॉडल
पेट्रोल ₹73.50 लाख ₹76.90 लाख
डीजल ₹75.50 लाख ₹78.90 लाख
OLD vs New Features BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर

इस पावरट्रेन में पांच अलग-अलग ड्राइविंग मोड हैं। इनमें एडेप्टिव, कम्फर्ट+, स्पोर्ट, इको प्रो और कम्फर्ट शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि लग्जरी कार 7.9 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटे की स्पीड प्राप्त कर सकती है।

BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर: फीचर क्या हैं

BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर के केबिन में 12.3 इंच की दो बड़ी स्क्रीन हैं। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक अतिरिक्त टचस्क्रीन सूचना प्रणाली है। टचस्क्रीन डिवाइस वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो को सपोर्ट करता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम है, जो 16 स्पीकर है।

साथ ही, BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर में की-लेस एंट्री, पावर्ड टेलगेट, चार जोन क्लाइमेट कंट्रोल, टू-पार्ट पैनोरमिक सनरूफ, पार्क असिस्ट के साथ रियर व्यू कैमरा, रिमोट कंट्रोल पार्किंग, स्मार्टफोन होल्डर, पैडल शिफ्टर्स और इलेट्रिकली एडजस्टेबल सनब्लाइंड भी हैं।

ग्राहक अपनी कार को अपने डीलरशिप पर या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, जिसकी डिलीवरी जल्द ही की जाएगी। भारत में यह गाड़ी मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और ऑडी ए6 को कड़ी टक्कर देती है। कार की  मैन्युफैक्चरिंग  चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में किया जाएगा।

क्या BMW 620d M स्पोर्ट सिगनेचर की कीमत ₹78.9 लाख के लायक है?
Exit mobile version